10 Lines on Raccoon in Hindi: राकून, अमेरिका में पाया जाने वाला एक छोटा स्तनधारी प्राणी है। इस निबंध में, हम १० लाइन में रैकून का वैज्ञानिक नाम, आकार-
10 Lines on Raccoon in Hindi: राकून, अमेरिका में पाया जाने वाला एक छोटा स्तनधारी प्राणी है। इस निबंध में, हम १० लाइन में रैकून का वैज्ञानिक नाम, आकार-प्रकार, आवास, आहार, और अन्य रोचक तथ्यों के बारे में जानेंगे।
10 Lines on Raccoon in Hindi - रैकून पर 10 लाइन का निबंध हिंदी में for Class 1, 2, 3, 4 & 5
- रैकून एक छोटा स्तनधारी जानवर है जो उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका में पाया जाता है।
- रैकून की आंखों के चारों ओर एक काली पट्टी होती है, जिससे इसे पहचाना जा सकता है।
- रैकून का शरीर घने और मुलायम फर से ढका होता है, जो भूरे और ग्रे रंग का होता है।
- रैकून की लंबी और धारीदार पूंछ इसे संतुलन बनाए रखने में मदद करती है।
- रैकून का जीवनकाल आमतौर पर 5 से 8 साल के बीच होता है।
- रैकून के कान छोटे और गोल होते हैं लेकिन इनकी सुनने की क्षमता बहुत तेज होती है।
- रैकून मुख्य रूप से रात्रिचर प्राणी होते हैं, इसलिये वे रात में सक्रिय होते हैं।
- रैकून के पंजे अत्यधिक विकसित होते हैं, जो इन्हें चीजों को पकड़ने और खोलने में मदद करते हैं।
- रैकून एक सर्वाहारी प्राणी है, जो छोटे कीड़े, मछलियाँ और फल आदि खाता है।
- मछलियां इनका प्रिय भोजन होती हैं इसलिए ये झील और तालाबों के आसपास रहना पसंद करते हैं।
- ये अपने भोजन को खाने से पहले पानी में डुबोकर साफ़ करने के लिए जाने जाते हैं।
- ये पेड़ों पर चढ़ने में माहिर होते हैं और अक्सर खोखले पेड़ों में अपना घर बनाते हैं।
- रैकून बहुत चालाक होते हैं और समस्याओं को हल करने में सक्षम होते हैं।
- भेड़िये, लोमड़ी और कायोटी आदि रैकून के प्राकृतिक शिकारी होते हैं।
- भारत में रैकून नहीं पाए जाते लेकिन कुछ चिड़ियाघरों में इन्हें देखा जा सकता है।
निष्कर्ष: रैकून, एक चंचल और बुद्धिमान प्राणी है, जो अपने अनूठे व्यक्तित्व, और चालाकी के लिए जाना जाता है। रकून को अक्सर "प्राकृतिक चोर" कहा जाता है, क्योंकि यह भोजन की तलाश में घरों और बागानों में घुसने से भी नहीं हिचकिचाता।
COMMENTS