10 Lines on Dolphin in Hindi: यह निबंध 10 लाइन में डॉल्फिन के प्रकार, शारीरिक संरचना, आकार, वजन, और पर्यावरण में इसके महत्व के बारे में। इस निबंध में
10 Lines on Dolphin in Hindi: यह निबंध 10 लाइन में डॉल्फिन के प्रकार, शारीरिक संरचना, आकार, वजन, और पर्यावरण में इसके महत्व के बारे में। इस निबंध में डॉल्फिन के सांस्कृतिक महत्व और संरक्षण की आवश्यकता पर भी चर्चा की गई है।
10 Lines on Dolphin in Hindi - डॉलफिन पर १० लाइन का निबंध हिंदी में for Class 1, 2, 3, 4 & 5
- डॉल्फिन का रंग सामान्यतः ग्रे और हल्के नीले रंग का होता है।
- डॉलफिन की लगभग ४० प्रजातियां हैं जिनमें बॉटलनोज और इरावदी डॉल्फ़िन प्रमुख हैं।
- डॉल्फिन का आकार और वजन प्रजाति के अनुसार अलग-अलग होता है।
- डॉल्फिन अपनी बुद्धिमानी और चंचल स्वभाव के लिए जानी जाती हैं।
- डॉल्फिन इंसानों के साथ घुल-मिलकर रहती हैं और उनके साथ खेलने का आनंद लेती हैं।
- गंगा डॉल्फिन को भारत का राष्ट्रीय जलीय जीव घोषित किया गया है।
- गंगा नदी की डॉल्फ़िन को मीठे पानी में रहने वाली डॉल्फ़िन भी कहा जाता है।
- गंगा डॉल्फिन की लंबाई लगभग 2 से 2.5 मीटर तक होती है।
- इसका वजन करीब 70 से 90 किलोग्राम तक हो सकता है।
- डॉल्फिन का जीवनकाल लगभग 25 से 50 वर्ष तक होता है।
- इसका मुख लंबा और पतला होता है, जिसमें छोटे-छोटे दांत होते हैं।
- इनकी आंखें छोटी होती हैं, लेकिन इनकी दृष्टि बहुत तेज होती है।
- डॉलफिन सामाजिक जीव होती हैं, जो बड़े समूहों में रहना पसंद करती हैं।
- डॉलफिन मांसाहारी जीव होती हैं और छोटी मछलियों का शिकार करती हैं।
- कई संस्कृतियों में डॉल्फिन को सौभाग्य और अच्छे स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है।
निष्कर्ष:
डॉल्फिन एक प्यारा और बुद्धिमान समुद्री जीव है, जिसे सभी लोग पसंद करते हैं। यह मुख्य रूप से समुद्रों और कभी-कभी मीठे पानी की नदियों में पाई जाती है। डॉल्फिन का आकार और वजन अलग-अलग होता है; कुछ डॉल्फिन 1.5 मीटर लंबी होती हैं, जबकि कुछ 4 मीटर तक की भी हो सकती हैं। डॉल्फिन सीटी और क्लिक जैसी आवाजें निकालकर एक-दूसरे से बातें करती हैं। पर्यावरण के संतुलन में भी इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। इन्हें संरक्षित करना हमारे लिए अत्यंत आवश्यक है ताकि समुद्री जीवन का संतुलन बना रहे।
COMMENTS