खाद्य पदार्थों में मिलावट से क्या तात्पर्य हैं ? खाद्य पदार्थों में मिलावट के दुष्प्रभाव लिखिए: खाद्य पदार्थों में मिलावट से तात्पर्य है कि भोज्य पदा
खाद्य पदार्थों में मिलावट से क्या तात्पर्य हैं ? खाद्य पदार्थों में मिलावट के दुष्प्रभाव लिखिए
- खाद्य पदार्थों में मिलावट पर लेख लिखिए
- खाद्य पदार्थों में मिलावट से क्या तात्पर्य है ?
- खाद्य पदार्थों में मिलावट किये जाने वाले पदार्थों को लिखिए।
- खाद्य पदार्थों में मिलावट के कारण स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव को संक्षेप में लिखिए |
खाद्य पदार्थों में मिलावट (Food Adulteration in Hindi)
भोजन का स्वाद तथा पौष्टिक मूल्यांकन उसके गुण से प्रभावित होता है। भोज्य पदार्थों को संग्रहित करने तथा पकाते समय कभी-कभी वह मानव के खाने योग्य नहीं रह पाता है। इसका मुख्य कारण है, भोज्य पदार्थों का कीटों द्वारा खाया जाना, वसा का खराब होना तथा भोज्य पदार्थों में बाहरी तौर से मिलावट आदि। अच्छे से अच्छे पौष्टिक तत्वों से युक्त भोज्य पदार्थ मिलावट के द्वारा विषाक्त हो जाते हैं और उनको ग्रहण करने से शरीर पर हानिकारक प्रभाव पड़ता है। कभी-कभी मृत्यु हो जाती है।
खाद्य पदार्थों में मिलावट से तात्पर्य है कि भोज्य पदार्थ के मौलिक रूप में किसी प्रकार का परिवर्तन किया जाना। मिलावट करते समय कभी-कभी भोज्य पदार्थ से उपयोगी तत्व को निकाल लिया जाता है, जैसे दूध से वसा का निकाल लिया जाना। कभी-कभी भोज्य पदार्थ में बाहरी पदार्थ भी डाल दिये जाते हैं, ताकि उसका भार बढ़ जाये और अधिक मूल्य प्राप्त हो सकें।
खाद्य / भोज्य पदार्थों में मिलाये जाने वाले पदार्थ
भोज्य पदार्थ | मिलाये जाने वाले पदार्थ |
---|---|
मक्खन | चर्बी, स्टार्च |
शुद्ध घी | वनस्पति। |
वनस्पति घी | पशु जगत से प्राप्त चर्बी। |
सरसों तेल | खनिज तेल, आर्जीमोन तेल। |
शहद | गुड़ की चाशनी। |
अनाज (चावल, गेहूँ, दाल) | रेत, कंकड़ मिट्टी आदि। |
मैदा या आटा | खड़िया का चूरा, स्टार्च। |
हींग | गोंद, बालू, राल। पपीते के सूखे बीज। |
काली मिर्च, | पपीते के सूखे बीज। |
बूरा (चीनी) | आटा, कपड़े धोने का सोडा, सफेद पाउडर आदि। |
पिसी मिर्च | रंग किया हुआ बुरादा, ईंट का चूरा। |
पिसी धनिया | स्टार्च, घोड़े की लीद। |
हल्दी पाउडर | लेड क्रोमेट का चूरा। |
कॉफी पाउडर | खजूर, इमली तथा चिकोरी की भूसी। |
मटर (हरा) | हरा रंग। |
नमक | सफेद बालू |
सूजी | रेत, बालू। |
चीनी | धूल, रवा, सफेद बालू |
मिठाई | निषेध रंग। |
चायपत्ती | उपयोग की गयी चाय की पत्ती।1 |
केसर | पटसन के रंगे रेशे। |
खाद्य पदार्थों में मिलावट के दुष्प्रभाव / हानियाँ
- तेलों में आर्जीमोन तेल की मिलावट के कारण व्यक्तियों में हृदय सम्बन्धी विकार होते हैं।
- अरहर की दाल में केसरी दाल की मिलावट की जाती है। यह जंगली दाल होती है इसके अधिक सेवन करने से पैरों में लकवा मार जाता है।
- मिर्च तथा हल्दी में लेड ऑक्साइड की मिलावट होने से पैरों की मॉसपेशियाँ कड़ी पड़ी जाती हैं।
- निषेध रंगों के उपयोग से कैंसर होने का डर रहता है।
- चाँदी के वर्क के स्थान पर एल्यूमीनियम के सस्ते वर्क का प्रयोग करने से पाचन तंत्र तथा उत्सर्जन तंत्र को हानि होता है।
- यदि अम्लीय भोज्य पदार्थों, गन्धक युक्त भोज्य पदार्थ, डिब्बे बन्द भोज्य पदार्थ खुले छोड़ दिये जायें तो पाचन संस्था सम्बन्धी रोग हो जाते हैं।
इस प्रकार मिलावट करने वाला अत्यन्त निकृष्ट कार्य करता है तथा इन खाद्य-पदार्थों का सेवन करने वाला अपने स्वास्थ्य को हानि पहुँचाता है और कुपोषण का शिकार हो जाता है।
COMMENTS