अगाथा क्रिस्टी का जीवनपरिचय। Agatha Christie Biography in Hindi अगाथा क्रिस्टी अंग्रेजी उपन्यासकार थीं, जिन्होंने रहस्य से भरी बहुत सारी कहानियां लिखी हैं। उनका पूरा नाम अगाथा मैरी क्लरिस्सा क्रिस्टी था। अगाथा का जन्म 15 सितंबर 1890 को टॉर्के, डेवन, में एक धनी उच्च मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था। उनके पिता अमरीकी थे और माता इंग्लैंड से थीं। उन्होंने ‘द़ मिस्टीरियस अफेयर ऍट स्टाइल्स’ (The Mysterious Affair at Styles) से अपने लेखकीय करियर की शुरूआत की जो 1920 में प्रकाशित हुआ। अगाथा क्रिस्टी विश्व की महानतम महिला लेखिकाओं मे गिनी जाती हैं। उनकी रहस्यमय कहानियां की सबसे खास बात यह थी कि वह कथा-वस्तु में चतुर और आश्चर्यजनक टि्विस्ट दे देती थीं। दो काल्पनिक जासूसों हरक्यूले पाइराइट और मिस मारपल का सृजन भी उन्होंने किया। पाइरइट उनके कई मामलों का नायक रहा, जिनमें उनकी कालजयी रचनाएं द मर्डर ऑफ द रॉजर एक्रॉयड (1926) और कर्टेन (1975), जिनमें जासूस मर जाता है, भी शामिल हैं।
अगाथा क्रिस्टी अंग्रेजी उपन्यासकार थीं, जिन्होंने रहस्य से भरी बहुत सारी कहानियां लिखी हैं। उनका पूरा नाम अगाथा मैरी क्लरिस्सा क्रिस्टी था। अगाथा का जन्म 15 सितंबर 1890 को टॉर्के, डेवन, में एक धनी उच्च मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था। उनके पिता अमरीकी थे और माता इंग्लैंड से थीं। उन्होंने ‘द़ मिस्टीरियस अफेयर ऍट स्टाइल्स’ (The Mysterious Affair at Styles) से अपने लेखकीय करियर की शुरूआत की जो 1920 में प्रकाशित हुआ। अगाथा क्रिस्टी विश्व की महानतम महिला लेखिकाओं मे गिनी जाती हैं। उनकी रहस्यमय कहानियां की सबसे खास बात यह थी कि वह कथा-वस्तु में चतुर और आश्चर्यजनक टि्विस्ट दे देती थीं। दो काल्पनिक जासूसों हरक्यूले पाइराइट और मिस मारपल का सृजन भी उन्होंने किया। पाइरइट उनके कई मामलों का नायक रहा, जिनमें उनकी कालजयी रचनाएं द मर्डर ऑफ द रॉजर एक्रॉयड (1926) और कर्टेन (1975), जिनमें जासूस मर जाता है, भी शामिल हैं।
इन्होंने 1914 में कर्नल आर्किबॉल्ड क्रिस्टी (Colonel Archibald Christie) से विवाह किया, जिसके बाद उनकी एकमात्र पुत्री रोज़ालिन्ड हिक्स का जन्म हुआ। 1928 में इस विवाह का अंत तलाक़ में हुआ। 1930 में जब वह मध्य-पूर्व की यात्रा कर रही थीं, क्रिस्टी की मुलाकात प्रसिद्ध अंग्रेज पुरात्ववेत्ता सर मैक्स मैल्लोवैन से हुई। उन्होंने उसी वर्ष उनसे शादी कर ली। तभी से क्रिस्टी अपने पति के साथ उनकी सीरिया और इराक की वार्षिक यात्राओं में उनके साथ रहती थीं। उन्होंने इन यात्राओं का उपयोग अपने उपन्यासों, जैसे मर्डर इन मेसोपोटामिया (1930), डेथ ऑन नील (1937) और अपॉइंटमेंट वदि डेथ (1938) की सामाग्री के रूप में किया। क्रिस्टी का देहान्त 12 जनवरी 1976 को ऑक्सफोर्डशायर में हुआ।
क्रिस्टी के नाटकों में प्रसिद्ध हैं, द मॉउस ट्रैप, जिसका मंचन लंदन में 1952 से लगातार किया और विटनेस फॉर द प्रॉसिक्युशन (1953, फिल्म 1957), जिसके लिये उन्हें 1954-1955 का न्यूयार्क ड्रामा क्रिटिक्स सर्कल अवार्ड मिला। उनकी कहानियों पर कई टेलीविजन धारावाहिक और फिल्में बनाई गई, सबसे अधिक उनके चरित्रों हरक्यूले पाइराट और मिस मारपल पर। श्रीमती क्रिस्टी को अनेक सम्मान प्राप्त हुए। इनमें महत्त्वपूर्ण हैं 1955 में मिस्टरी राईटर्स औफ़ अमॅरिका (Mystery Writers of America) का सर्वोत्तम ग्रैन्ड मास्टर पुरस्कार (Grand Master Award) और 1971 में ब्रिटिश राज्य की ‘डेम कमान्डर’ पदवी, जो ब्रिटिश राज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से है।
Admin


100+ Social Counters
WEEK TRENDING
Loading...
YEAR POPULAR
गम् धातु के रूप संस्कृत में – Gam Dhatu Roop In Sanskrit यहां पढ़ें गम् धातु रूप के पांचो लकार संस्कृत भाषा में। गम् धातु का अर्थ होता है जा...
अस् धातु के रूप संस्कृत में – As Dhatu Roop In Sanskrit यहां पढ़ें अस् धातु रूप के पांचो लकार संस्कृत भाषा में। अस् धातु का अर्थ होता...
Riddles in Malayalam Language : In this article, you will get കടങ്കഥകൾ മലയാളം . kadamkathakal malayalam with answer are provided below. T...
पूस की रात कहानी का सारांश - Poos ki Raat Kahani ka Saransh पूस की रात कहानी का सारांश - 'पूस की रात' कहानी ग्रामीण जीवन से संबंधित ...
COMMENTS